breaking newsदेश

महामहिम का कांग्रेस नेता उदित राज ने किया अपमान, कहा-…चमचागिरी की हद है

THE BIKANER NEWS:-
कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट किया है और कहा है कि ऐसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले. चमचागिरी की भी हद्द है. कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं. खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा.’

द्रौपदी मुर्मू पर पहले भी दिया था विवादित बयान

यह पहला मौका नहीं है,जब उदित राज (Udit Raj) ने द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को लेकर विवादित बयान दिया है. एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भी उदित राज ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था. उस समय उन्होंने कहा था, ‘जाति देखकर खुश न होना. कोविंद जी राष्ट्रपति बने तो दलित खुश हुए और भला एक चपरासी का नहीं कर पाए.’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!