
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर श्री घनश्याम दास किराडू “बिरला साब” द्वारा आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन में आज सातवें दिन व्यास पीठ पर विराजमान भागवताचार्य श्री विजेंद्र जी व्यास महाराज ने श्री कृष्ण भगवान द्वारा कंस वध, उद्धव चरित्र, रासलीला, ब्रज में रची गई लीलाओं सहित रूखमणी प्रेम विवाह प्रसंग को प्रमुख रूप से उद्बोधित किया। रूखमणी विवाह में योगिता रंगा ने श्रीकृष्ण रूप और एडवोकेट रिचा हर्ष ने रूखमणी रूप की सजीव झांकी प्रस्तुत की। इस अवसर पर श्री किशन किराडू ने श्रीकृष्ण के रास भजनों से स्वर लहरियां बिखेर कर भक्तो को रास खिलवाई। आज कथा में मुंबई प्रवासी सरला पुरोहित, श्री घनश्याम दास जी किराडू “बिरला साहब”, श्री राधे श्याम किराडू “जय चेतन”, श्री श्याम सुंदर किराडू “लक्ष्मी गणेश”, किशन किराडू “मुकेश”, विद्वान कर्मकांडी पंडित नथमल जी पुरोहित, ओम नारायण, सोम नारायण, डॉक्टर मुकुंद नारायण पुरोहित, योग गुरु नंदलाल शर्मा, कन्हैयालाल सुधार सहित अनेक गणमान्य लोक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में विधिवत पूजन श्री गिरिराज व्यास एवं श्रीमती राखी व्यास ने किया।
विदित रहे यह भव्य आयोजन श्री घनश्याम दास किराडू “बिरला साब” के यजमानत्व में उनकी मुरलीधर व्यास नगर स्थित बिरला कोठी में किया जा रहा है।


बीकानेर की खबरे देखने के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻