धर्मराजस्थान

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पदाधिकारियों और सदस्यों का किया सम्मान

THE BIKANER NEWS:-
कल दिनांक 6:11 2022 को श्री डूंगरगढ़ में घूम चक्कर के पास तँवर बस सर्विस कार्यालय में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री विश्व बंधु सिंह भीलवाड़ा, प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजुरी,श्री भंवर सिंह जी सलाड़ीया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह
कल्याणवत ,व दर्जनों जिला अध्यक्ष व करणी सैनिकों का भागीरथ सिंह झँझेऊ (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत जोधासर एवं अध्यक्ष जोधासर ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड) के नेतृत्व में माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त समस्त करणी सैनिक करणी सेना के संस्थापक एवं संरक्षक ठाकुर साहब लोकेंद्र सिंह कालवी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना के लिए श्री करणी माता देशनोक ओरण परिक्रमा के लिए पधार रहे थे।
तथा बीकानेर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाग लेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में भागीरथ सिंह झँझेऊ के साथ जितेंद्र सिंह पँवार सतासर, (उपाध्यक्ष सत्तासर ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड) मनोज कुमार बोहरा, नंदकिशोर बोहरा, खिँयाराम सोनी, सौरभ सिंह जी चारण, दुर्गा सिंह पुंदलसर, दशरथ सिंह पुंदलसर, झबर सिंह टेपू, महेंद्र सिंह श्री डूंगरगढ़, विक्रम सिंह लखासर, केशु सिंह पुँदलसर, हिम्मत सिंह पुंदलसर,लक्ष्मीनारायण सारस्वत, हनुमान सिंह सांखला,उदाराम गुसाईसर सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!