google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsजुर्मबीकानेरराजस्थान

बीकानेर के युवक ने पहुचाये गोगामेड़ी के हत्यारों को हथियार,एक आरोपी को घर मे पनाह भी दी,पुलिस ने घर पर दबिश देकर हथियारों के जखीरे के साथ पकड़ा

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर:-करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के तार बीकानेर से जुड़े हैं। हत्यारों तक हथियार पहुंचाने के.मामले में बीकानेर का नाम सामने आ रहा है। गोगामेड़ी.के हत्यारों को झेरली के अशोक मेघवाल ने हथियार.पहुंचाएं थे। अशोक का अधिकांश समय बीकानेर में ही बीतता था। यहां उस पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं। हत्या के बाद एक आरोपी को अशोक ने ही सात दिन
तक अपने घर में पनाह दी थी। वह गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर पांच.साल से उसके गुर्गों तक हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था। यह खुलासा एनआईए की जांच पड़ताल में सामने आया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग
बनाई थी। गोदारा के इशारे पर ही अशोक ने बदमाशों को हरियाणा से हथियार लाकर जयपुर में दिए थे। उसने ही इस मामले में एक आरोपी उधमसिंह को झेरली में एक सप्ताह तक पनाह दी थी। अशोक की तलाश में बीकानेर में भी एनआईए ने कई स्थानों पर छापेमारी की थी। यहां से जाने के बाद में वह चंडीगढ़ में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। तब उसे जयपुर
लाया गया था। उससे हुई पूछताछ में झेरली के अशोक का नाम सामने आया। एनआईए टीम ने बुधवार को अलसुबह दबिश देकर उसे उसके घर से दबोच लिया था। घर की तलाशी ली तो वहां हथियारों का जखीरा पकड़ा। उस मकान की तलाशी ली जहां एक आरोपी ने फरारी काटी थी।

Back to top button