बीकानेरमनोरंजन

हैरतअंगेज आग के गोलों से बनाटी खेल का पिछले 100 से ज्यादा सालों से निरंतर बारहगुवाड़ चौक में हो रहा है आयोजन

इस हैरतअंगेज कर देने वाले खेल में खिलाड़ी अपने उस्ताद के सानिध्य में पहले पूर्वाभ्यास करते हैं

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर के बारहगुवाड़ चौक में दीपावली पर आज बनाटी खेल का आयोजन हुआ। बनाटी खेल बारहगुवाड़ चौक में पिछले 100 सालों से अधिक समय से हो रहा है।  बनाटी खेल में खिलाड़ी एक लकड़ी जिसके दोनों छोर पर आग के गोले होते है उससे हैरतअंगेज कर देने वाले करतब दिखाते है। इस खेल में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा लेते हैं।

और वर्तमान में लडकिया भी आगे आ रही है
 
बनाटी उस्ताद ईसर महाराज बताते हैं की शुरुआत में बनाटी खेल फागणिया मारजा के नेतृत्व में खेला जाता था। आज भी फागणिया मारजा को याद कर खेल को शुरू किया जाता है। इस हैरतअंगेज कर देने वाले खेल में खिलाड़ी अपने उस्ताद के सानिध्य में पहले पूर्वाभ्यास करते हैं उसके बाद इस कला को प्रदर्शित करते है। खिलाड़ियों का उतसाहवर्धन करने हेतु दर्शक \” वाह बुढ़िया वाह\” के नारे लगाते हैं। पार्षद दुर्गादास छंगाणी बताते हैं की यह आयोजन शहर की संस्कृति का हिस्सा है। जिसे युवा पीढी आगे बढ़ा रही है। छंगाणी बताते हैं की यह लुप्त होती कला है, जिसे सिर्फ बारहगुवाड़ चौक ने ही जीवंत बनाए रखा है

               
Whatsapp Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!