breaking newsबीकानेर
अडाण से गिरने से मजदूर की मौत

THE BIKANER NEWS. अडाण से गिरने से मजदूर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के महावतों के मस्जिद के पास की है। जहां पर एक मजदूर इमारत की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से वह नीचे गिर गया। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से पीबीएम ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक यहीं आसपास के रहने वाला मुनीर अली था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।