अब इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा व्हाट्सएप, क्या आपका फोन भी है शामिल?
Dec 27, 2024, 09:45 IST
THE BIKANER NEWS:-नई दिल्ली: व्हाट्सएप एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है, जिसे लाखों लोग रोज़ इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मेटा (Meta) ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत 1 जनवरी 2025 से पुराने स्मार्टफोन्स के लिए व्हाट्सएप सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ऐप को नई तकनीकों के साथ बेहतर बनाना और उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सुरक्षित बनाना है। मेटा ने यह निर्णय केवल उन स्मार्टफोन्स के लिए लिया है, जो पुराने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन स्मार्टफोन्स में होगा व्हाट्सएप बंद मेटा के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 से Android KitKat और उससे पुराने वर्शन वाले स्मार्टफोन्स में व्हाट्सएप का सपोर्ट नहीं रहेगा। इसका मतलब यह है कि कुछ पुराने स्मार्टफोन्स, जो अब तक व्हाट्सएप के अपडेट्स को सपोर्ट कर रहे थे, अब इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। नीचे उन फोन्स की लिस्ट दी जा रही है जिनमें व्हाट्सएप बंद हो जाएगा: सैमसंग (Samsung): Galaxy S3 Galaxy Note 2 Galaxy Ace 3 Galaxy S4 Mini मोटोरोला (Motorola): Moto G Razr HD Moto E (2014) एचटीसी (HTC): One X One X+ Desire 500 Desire 601 सोनी (Sony): Xperia Z Xperia SP Xperia T Xperia V एलजी (LG): G2 Mini LG L90 iOS उपयोगकर्ताओं के लिए भी बंद होगा व्हाट्सएप: iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus के लिए भी 1 जनवरी 2025 से व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं होगा। iPhone