ऊंट उत्सव 2025- मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता प्रविष्टि के लिए कल अंतिम अवसर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 7 जनवरी 2025 जनवरी माह में होने वाले विश्व प्रसिद्ध ऊंट उत्सव की तैयारी सरकारी स्तर पर बड़े जोर शोर से चल रही है ! बीकानेर वासियों की भागीदारी और कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु जिला प्रशासन पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया है !इस बार कार्यक्रम में नवाचार में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत क्षेत्रीय परिवहन विभाग की भागीदारी भी रहेगी तथा फॉर्म प्राप्त और जमा कराने की अंतिम दिनाक 8 जनवरी 2025 स्थान ढोला मारू होटल, पर्यटन विभाग राजस्थान है।
1मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता सभी प्रतिभागियों के लिए एक ही समय पर शुरू होगी। 2. सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के लिए 1.30 घंटे का समय दिया जाएगा। 3.सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से आधा घंटे पूर्व सूरसागर पंहुचना होगा।।4 निर्णायकों का निर्णय ही सर्वमान्य होगा। *रंगोली* 1.रंगोली के लिए 2 ग्रुप (स्कूल लेवल 8 कक्षा तक तथा 9 वी कक्षा से हायर ग्रुप ) में प्रतियोगिता होगी। 2 रंगोली के लिए एक ग्रुप में 2 से 4 सदस्य हो सकते हैं। 3. हर ग्रुप को 5*5 फीट का स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। 4. हर ग्रुप में 400 ग्राम लाल, 400 ग्राम सफेद, 400 ग्राम काला, 400 ग्राम हरा, 400 ग्राम नीला, 400 ग्राम पीला, 400 ग्राम बालू ,200 ग्राम गुलाबी, 200 ग्राम केसरिया, 200 ग्राम भूरा, 200 ग्राम बैगनी रंगोली रंग के पैकेट तथा चौक उपलब्ध करवाए जाएंगे ।5 सभी प्रतिभागियों को रफ कपड़ा, अखबार, कलर मिलाने की बाऊल अपने घर से लाना होगा। *मेहंदी* 1 सभी प्रतिभागियों के बीच 2 स्तर में एकल प्रतियोगिता होगी। 2. प्रतियोगिता में एक हाथ पर ही मेहंदी लगानी होगी। 3. प्रतियोगियों को 2 मेहंदी कोन दिए जाएंगे। दोनों प्रतियोगिता जूनागढ़ के सामने स्थित सूरसागर झील की सीढ़ियों और म्हारो बिकना सेल्फी प्वाइंट एरिया पर ठीक 10 जनवरी 2024 सुबह 10.30 बजे शुरु कर दी जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं की थीम दोनों ग्रुप्स(जूनियर और सीनियर) में राजस्थानी कला और संस्कृति अथवा रोड सुरक्षा रहेगी। अर्थात हर प्रतियोगिता में हर ग्रुप में दोनों थीम से 3-3 (प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय) विजेता रहेंगे ।पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनिल राठौर ने बताया कि इससे बीकानेर की प्रतिभाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेंगे। दोनों प्रतियोगिता जिला प्रशासन पर्यटन विभाग और आर टी ओ ऑफिस के संयोजन द्वारा आयोजित की जाएगी। ।जैसा कि आर टी ओ अनिल पंड्या ने बताया कि इस बार नवाचार के तहत लोगों में ऊंट उत्सव के मेहंदी, रंगोली तथा हर प्रतियोगिता के साथ सड़क सुरक्षा जोड़कर जन जागरण का कार्य किया जाएगा। इस बार रोबीले भी मूंछों का ताव देकर सड़क सुरक्षा का संदेश देते दिखाई देंगे।इस प्रतियोगिताओं का संचालन व संयोजन श्रीमती ज्योति स्वामी द्वारा किया जाएगा!