google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsजुर्मबीकानेर

युवक की हत्या के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

THE BIKANER NEWS शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में युवक की हत्या के मामले में जिला पुलिस की टीम ने दो जनों को डिटेन किया है। मुख्य आरोपी दुर्गेश सोनी व एक अन्य को पुलिस ने दबोच लिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टतया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जिसके चलते लंबे समय से दुर्गेश सोनी व मृतक यश ओझा के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते रात को यह झगड़ा हो गया। व्यास कॉलोनी के वंडरपुरी टी स्टॉल में हुई इस चाकूबाजी की घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर चाकू मारते हुए दुर्गेश दिख रहा है। इस घटनाक्रम के विरोध में मूर्ति सर्किल स्थित गोल मार्केट बंद रहा। लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा को एक ज्ञापन भी सौंपा है। उधर विप्र समाज की ओर से पीबीएम की मोर्चरी के आगे धरना लगाया गया। विप्र फाउण्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित व भाजपा नेता डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने पुलिस व प्रशासन के सामने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की मांग रखी। एडीएम सिटी जगदीश गौड़, सीओ सिटी दीपक कुमार, बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा और जेएनवीसी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने समझाइश भी की, लेकिन समाज के लोग और परिजन अपनी मांग पर अड़े रहें। पुलिस का कहना था कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिसके बाद धरनार्थी माने और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन ले गये।

जानकारी के अनुसार गंगाशहर निवासी यश ओझा (22) और उसके दोस्त सुभाषपुरा निवासी प्रियांशु (22) का पहले से ही स्थानीय लोगों से झगड़ा चल रहा था। गुरुवार रात यश और प्रियांशु, दोनों वंडरपुरी टी स्टॉल पहुंचे।सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि यहां पहले से 4 युवक बैठे थे। यश ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। इस दौरान यश ने एक लड़के को इशारा कर अपने साथ बाहर आने को कहा। इतनी ही देर में किसी बात को लेकर इन दोनों में झगड़ा हो गया।इस पर जिस लड़के को उसने बाहर आने को कहा था, उसके साथियों ने हमला कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने जेब से चाकू निकाला और देखते ही देखते यश पर हमला कर दिया। इस दौरान प्रियांशु बीच-बचाव के लिए आया तो उस पर भी चाकू से वार किए गए।इसके बाद यश की गर्दन और सीने में चार से पांच बार वार कर उसे घायल कर दिया। टी स्टॉल का फर्श खून से सन गया और यश अचेत हो गया।पुलिस ने बताया कि घटना के बाद यश और प्रियांशु को पीबीएम अस्पताल ले गये। लेकिन बीच रास्ते में यश की मौत हो गई। प्रियांशु का इलाज चल रहा है।

Back to top button