google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बीकानेरराजनीति

कांग्रेस पार्टी की जीत ही हमारा अंतिम लक्ष्य है: बेनीवाल

लूणकरणसर 22 अगस्त । लूणकरणसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विस्तार कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को भीमसेन चौधरी पब्लिक पार्क में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष में आयोजित हुई। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं, हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का अंतिम लक्ष्य कांग्रेस को जीत दिलाना ही होना चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांव और गरीब के विकास के लिए विभिन्न तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिनका लाभ हर आदमी को मिला है। इन योजनाओं के बलबूते कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हर घर तक सरकार की बात पहुंचाएं ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत जनता के आशीर्वाद से सुनिश्चित हो।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा देश को धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सद्भाव के धागे में बांधकर रखने की उद्देश्य को पूर्ण करती प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार में गांव ढाणी तक काम किया है जिसके सफलतम परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेंगे।

पार्टी के जिला प्रभारी मनीष मक्कासर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इसकी मेरुदंड के समान है, हमें बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने का काम करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने को कहा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द राम गोदारा ने बैठक में कहा कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के लिए तत्पर खड़ा है और सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। सरपंच एसोसियेसन जिला अध्यक्ष राजाराम झोरड़ बीरबलराम हुड्ढा भंवर लाल शर्मा पूर्व उपप्रधान अजय गौड़ व पूर्व प्रधान श्योदानाराम नायक ने भी संबोधित किया । बैठक में लूणकनरसर मंडल अध्यक्ष मूलाराम कळकळ कालू में मंडल अध्यक्ष रतनलाल बांठिया डेलाना मंडल अध्यक्ष कालूराम गोदारा महाजन मंडल अध्यक्ष हनीफ खा ने मेहमानों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया ।

Back to top button