google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jaisalmerराजनीति

कांग्रेस विधायकों के निलंबन के विरोध में भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

THE BIKANER NEWS. जैसलमेर।कैलाश बिस्सा।23 फ़रवरी 2025।बजट सत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के 6 विधायकों के बजट सत्र में निलंबन के विरोध में ज़िला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर द्वारा ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में पुनम सिंह स्टेडियम में पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

 

जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के प्रवक्ता रूघदान झीबा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा के घटनाक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी सहित हमारे सभी वरिष्ठ 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में जिला मुख्यालय जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम मे ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन मे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी,पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी,सासंद उम्मेदाराम बेनिवाल ,करणसिंह उचियारडा ,पूर्व मंत्री गफ़ूर अहमद ,एन एस यू आइ प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व विधायक रुपाराम धंणदे, गफुर अहमद, गोपाराम मेघवाल, महेंद्र चौधरी, पदमाराम मेघवाल, आजाद सिंह, शम्मा बानो, पीसीसी महासचिव अंजना मेधवाल ,उपाध्यक्ष सुमार खान,महासचिव रूपचंद सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन कुमावत और मुराद खान,नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र आचार्य,गीता बोरावट,रमेश खत्री,रमेश भार्गव,जैनाराम सत्याग्रही नेमीचंद भार्गव ,गोवर्धन सिंह सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

Back to top button