breaking newsदेश
केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी,खुद को बताया दाऊद

देश:- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, फोन करने वाले ने खुद को बताया ‘दाऊद’, 100 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। 10 मिनट के अंतराल में दो बार उनके नागपुर कार्यालय में फोन आए। पहला फोन सुबह 11.40 बजे आया। इसमें उन्हें जान से मारने के साथ ही उनके कार्यालय को उठाने की धमकी दी गई।
गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में दो धमकी भरे फोन आए, जिसमें उनको जान से मारने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात शख्स द्वारा उन्हें यह धमकी दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री के नागपुर कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को की गई है।