google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsराजनीतिराजस्थान

राजस्थान में AAP पार्टी की सियासी हुंकार, जयपुर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान, तिरंगा यात्रा में दिख रहा दम

राजस्थान खबर:-: राजस्थान विधानसभा के इस साल होने वाले चुनाव से पहले भाजपा—कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियां भी ताकत दिखाने में जुटी हैं। दिल्ली के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में जीतकर सरकारें बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नज़र राजस्थान पर टिकी हैं। इसी कड़ी में आप पार्टी ने राजधानी जयपुर की धरती से राजस्थान में चुनावी शंखनाद कर दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप कार्यकर्ता आज तिरंगा यात्रा के ज़रिये अपनी सियासी ताकत दिखाकर चुनावी हुंकार भर रहे हैं। तिरंगा यात्रा के लिए पार्टी के प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ता बापू बाज़ार हुए। यात्रा में तिरंगे ही तिरंगे देखकर आप पार्टी ने देशभक्ति का भी अहसास करवा दिया।

दिल्ली में मनीष सिसोदिया प्रकरण के बीच जयपुर में आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी दावा कर रही है कि राजस्थान प्रदेशवासियों को भाजपा और कांग्रेस का विकल्प चाहिए, जो आप पार्टी पूरा करती है। जयपुर जैसी तिरंगा यात्राएं आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश भर में भी होंगी।

कार्यकारिणी जल्द हो सकती है घोषित

कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस जनसभा के बाद जल्द ही पार्टी की कार्यकारिणी घोषित हो सकती है। चुनाव साल के अंत में होने हैं। ऐसे में बिना संगठन के पार्टी कैसे प्रचार—प्रसार करेगी। यह भी यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

Back to top button