
कोलकाता खबर:- रामनवमी के शुभ अवसर पर न्यूटाउन,कोलकाता शहर के वासियों ने शिवकाली मंदिर, सी सी ब्लॉक से शोभा यात्रा निकाली। राम दरबार के साथ राम को बालक के रूप में माँ की गोद में बिठा कर भव्य शोभा यात्रा में पुरुष महिलाए सहित कई लोगो ने हिस्सा लिया। प्रशासन की सुववस्था के साथ इस शोभा यात्रा में भक्तो ने आनंद लिया।भगवान राम की आरती से यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में श्रद्धालुओ ने भजन कीर्तन किया। कई स्थान पर भक्तो के स्वागत करने हेतु पानी, छाछ, सरबत, ग्लूकोज के कैंप लगाए गए थे। शोभा यात्रा बाल्य रूप के राम का विषेस मनमोहक था। बच्चों ने यात्रा के दौरान नृत्य भी किया। न्यूटाउन वासियों ने प्रशासन के सहयोग को धन्यवाद दिया।
कोलकाता और देश दुनिया की खबरों के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा👇👇👇