google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कोलकात्ता

कोलकाता पुष्करणा समाज ने स्मृतिशेष पुरोहित जी को दी श्रद्धांजलि

कोलकाता खबर:–पुष्करणा समाज के सरल, सौम्य, शालीन, कर्मठ सामाजिक कार्यकर्त्ता, वरिष्ठ शिक्षाविद, बौद्धिक प्रतिभा के।धनी और कोलकाता निवासी आशाराम पुरोहित का आकस्मिक निधन गत बुधवार, 13 दिसम्बर 2023 को बीकानेर में हो गया है। पुरोहित जी श्री श्री मनसापूरणन गवरजा माता सेवा ट्रस्ट के प्रथम सचिव भी रहे है। कोलकाता पुष्करणा समाज ने आज आशारामजी पुरोहित को श्रद्धासहित श्रद्धांजलि
एवम् सुमन अर्पित करने हेतु सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सायं 5 बजे स्थानीय मैढ़ क्षत्रिय सभा भवन, देवेन्द्र दत्त लेन, कोलकाता-7 मे रखा। श्री मनसापूरण गवरजा माता सेवा ट्रस्ट एवम् समाज की सभी संस्थाओं ने मिलकर पुरोहित के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कोलकाता पुष्करणा समाज के सभी वरिष्ठ और गणमान्य मौजूद रहे…

कोलकाता और देश दुनिया की खबरों के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा👇👇👇👇👇

https://chat.whatsapp.com/K7NRTlkgfa1CmcAdeTR26m

Back to top button