google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsकोलकात्ताजुर्म

बंगाल में चोरी को लेकर 2 महिलाओं को निर्वस्त्र किया,बाल खींचकर चप्पलों से पीटा

कोलकाता खबर:-पीड़ित महिलाएं आदिवासी हैं। उन पर चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की गई।

मणिपुर में 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था। अब ऐसी ही एक घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में सामने आई है। यहां भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई की, फिर उन्हें अर्धनग्न कर दिया गया।

BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये घटना भी 19 जुलाई की है। इसका वीडियो 22 जुलाई (शनिवार) को सामने आया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह दो महिलाओं को घेरे हुए है। उनके बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की जा रही है। इसके बाद उनके बुरी तरह से कपड़े फाड़ दिए गए। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


दोनों पीड़ित महिलाएं आदिवासी, पुलिस के सामने हुई पिटाई
अमित मालवीय के मुताबिक, यह घटना मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में हुई। दोनों पीड़ित महिलाएं आदिवासी हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी और कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहां मूकदर्शक बनी खड़ी हुई थी

बंगाल में 8 जुलाई को भी ऐसी घटना हुई थी

BJP सांसद लॉकेट चटर्जी 21 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला उत्पीड़न की घटना बयां करते हुए रोने लगीं।

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ अभद्रता का यह पहला मामला नहीं है। पंचायत चुनाव में हिंसा के दौरान भी एक महिला को निर्वस्त्र कर उसकी परेड निकाली गई थी। शुक्रवार (21 जुलाई) को हुगली जिले से BJP सांसद लॉकेट चटर्जी ने बताया कि 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान TMC कार्यकर्ताओं ने एक भाजपा उम्मीदवार के साथ यौन उत्पीड़न किया था।
उस घटना का जिक्र करते हुए लॉकेट चटर्जी रोने भी लगीं। यह घटना हावड़ा जिले के दक्षिण पंचला इलाके में हुई थी। हालांकि, इस मसले पर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़ित द्वारा दर्ज की गई FIR के अनुसार, TMC उम्मीदवार हिमंत रॉय ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मतदान केंद्र पर महिला के साथ पहले मारपीट की। फिर कुछ लोगों ने साड़ी फाड़ी। महिला का आरोप है कि उसे नग्न होने के लिए मजबूर किया और सरेआम छेड़छाड़ की गई।

Back to top button