google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मनोरंजन

जगह जगह पड़े कचरे के ढेर बन रहे मुरलीधर की पहचान

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल है। हर ओर गंदगी का अंबार लगा है। जिससे हर समय बदबू उठती रहती है। हालात ये है कि कई जगहों पर इतनी गंदगी है,वहां से लोग निकल भी नहीं सकते। इसका मुख्य कारण यहां पर अधिकारियों की लापरवाही है। जिसके चलते सफाई कर्मचारी भी लापरवाह हो गए हैं। वो यहां पर ध्यान नहीं देते।कई सेक्टर में सड़कों किनारे गंदगी फैली रहती है। करीब छह महीनों से सफाई व्यवस्था अधिक खराब हुई है। लोगों का कहना है कि पहले यहां पर कोई पशु नहीं घुस सकता था, लेकिन अब यहां पर पशुओं का डेरा हो गया है। सड़कों पर पशु घूमते रहते हैं। इस कारण भी गंदगी की समस्या बढ़ी है।और साथ हि दुर्घटना का भय व्याप्त रहता है। यदि सफाई कर्मचारी समय से आकर कूड़ा ले जाए, तो ये दिक्कत नहीं रहेगी। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इस बारे में नहीं पता। लोगों ने ने कई बार अधिकारियों घर सूचना दी है, लेकिन समस्या जस की तस है।एक तरफ जहाँ सरकार लगातार बीमारियो के रोकथाम के उपचार बता रही है,दूसरी और कॉलोनी में फैली येगंदगी से बीमारी फैलाने वाले मच्छर पैदा हो रहे हैं। जिससे लोग भी बीमारी की चपेट में रहे हैं। बुखार,डेंगू, मलेरिया की बीमारी इस गंदगी के कारण ही बढ़ी है। कूडा पड़े रहने से गंदगी की समस्या गंभीर हो गई है। आवारा पशु कूड़े के ढ़ेर के पास घूमते रहते हैं। जिससे गंदगी बढ़ जाती है। समय से कूड़ा उठे, तो समस्या का हल हो।

मुरलीधर व्यास नगर की मुख्य सड़क पर लगा बिजली पोल पिछले कई महीनों से झूल रहा है।समय रहते यदि इसको सही नहीं किया गया तो,किसी दिन ये बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button