प्रशासनिक अधिकारियों ने संघ प्रचारक व्यास की माता के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर 9 मार्च शनिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री दुर्गा दास जी व्यास की माता का निधन गुरुवार को हो गया था। आज शनिवार को उप राष्ट्रपति मोहदय माननीय श्री जगदीप धनखड़ ने पुष्प चक्र और लेटर भेज कर अपनी संवेदनाए जताई। सुबह 8:30 बजे बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी और पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने संघ प्रचारक श्री दुर्गा दास व्यास के निवास स्थान व्यास पार्क पहुच कर उनकी स्वर्गीय माता सूरज देवी व्यास के तेल चित्र पर उप राष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ द्वारा भेजा गया पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को शोक प्रगट किया।

बीकानेर और देश दुनिया की खबरों के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सअप ग्रुप से👇👇👇👇