
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:- रा उ मा वि भोलासर में हुवे वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि पवन जोशी व विशिष्ट अतिथि SMC के अध्यक्ष मांगीलाल जी नायक, मांगू सिंह जी, गोरधन जी जोशी थे। कक्षा 2 व 3 की छात्राओं द्वारा राम आएंगे की प्रस्तुति ने बहुत तालियां बटोरीं। मुन्नी कंवर ने भवई नृत्य ने शमा बांधा। वही सोसियल मीडिया एक्ट के माध्यम से आईना व आरजू व ग्रुप ने मोबाइल के दुरुपयोग के साइड इफेक्ट का संदेश दिया। राम कन्या,मोनिका, जानवी, प्रेम कुमारी, इशिका उपाध्यय,संजू कंवर आदि ने फनी डांस से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। ममता मेघवाल ने सरस्वती वंदना की। संध्या जल,छोटी मेघवाल, आशा जल ने अपने नृत्य से शमा बांधा।वही भगवती कंवर ने मैं भारत हूं को अपने शब्दों से भारत भूमि का बखान किया। किरण कुम्हार ने मैं फौजी हूं को अपने शब्दो मे फौजी के देश के प्रति त्याग का बखान किया।भामाशाह के रूप में स्कूल के अध्यापक मनफूल जी सियाग, भारती गुप्ता, रेखा शर्मा का सम्मान किया गया। ज्योति भाटी,मीना स्वामी व हर्ष जैन के सानिध्य में बच्चों ने नृत्य का अभ्यास किया। अनिल चांगरा, जया मोदी,राज कुमार, सुधा सांखला, ममता शर्मा, चंचल मैंम, ममता परिहार,संजू मैंम, सुमित्रा मैंम,रूबी मैंम आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया। प्रधानाचार्य नरेश पोपली ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच संचालन उमेश बोहरा ने किया।