google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
धर्मबीकानेर

जीया देवी व्यास परिवार में चल रही भागवत कथा श्री गिरिराज धरण के प्राकट्य दर्शन झांकी, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग का मनोरथ दर्शन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-गोपाल सदन में विश्व कल्याण, सुख शांति के लिए चल रहे आठ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भावगत कथा के छठे दिन व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक पूज्य श्री ओमप्रकाश व्यास ने प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण जन्म के पश्चात की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। आज की कथा का मुख्य आकर्षण श्री गिरिराज धरण के प्राकट्य दर्शन, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग के मनोरथ का था। पांडाल में हर कृष्ण भक्त ऐसा महसूस कर रहा था मानो श्री गिरिराज भगवान के मुख्य मंदिर में बैठकर पूजा अर्चना कर आनंदित हो रहे हो। श्री किशन किराडू ‘‘मुकेश’’ ने कृष्ण भजन क्लासिक और शास्त्रीय गायन अंदाज में कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही, गायक लालचंद उपाध्याय एण्ड पार्टी, चेन्नई प्रवासी जमना दास व्यास ने कृष्ण-भजनों की प्रस्तुतियां दी। मुख्य आयोजनकर्त्ता श्री लक्ष्मीनारायण व्यास-श्रीमती श्यामा देवी व्यास ने अपने छप्पन भोग का मनोरथ किया एवं उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। आज की पूजा श्री योगेश नारायण-श्रीमती रमा देवी ने संपन्न की।

Back to top button