breaking newsजुर्मबीकानेर
आपसी विवाद में चली गोली एक युवक घायल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आरही है,एक युवक गोली लगने से हुआ घायल, पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मामला। गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर का बताया जा रहा है। जहाँ पर आपसी विवाद में चली गोली, घटना मुरली मनोहर मैदान,नखतबना मंदिर के पास की बताई जा रही है। यहां मोहन कुम्हार नाम के युवक पर फायरिंग हुई है। उसकी छाती के पास गोली लगी है। घायल को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। आरोपी और घायल युवक आपस मे रिश्तेदार बताए जा रहे है।