
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-मलमास में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक व्यास पीठाधीश पूज्य भाईजी श्री ओमप्रकाश व्यास ने कथांक में श्री गजेंद्र मोक्ष, श्री वामन अवतार और श्री राम अवतार के संबंध में विस्तार से उनकी लीलाओं का वर्णन किया और कथा की। आज की कथा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री वामन अवतार के बालरूप की सजीव झांकी सहित अन्य झांकियां रही। जिसे मास्टर रुद्र नारायण किराडू (वंश) व अन्य द्वारा प्रस्तुत की गई। श्री किशन किराडू “मुकेश” ने भक्ति रस के भजनों से सभी को आनंदित किया। विभिन्न प्रसंगों में चेन्नई प्रवासी जमना दास व्यास “सीन जी” व गायक लालचंद एंड पार्टी ने स्वर लहरियां बिखेरी। आज की पूजा श्री बालमुकुंद व्यास व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज द्वारा की गई। कथा के मुख्य आयोजनकर्ता श्री लक्ष्मीनारायण व्यास “सीटियो साब” व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्यामादेवी व्यास “मन” ने बताया कि दिनांक 18.12.2023 को “नंद उत्सव” का भव्य कार्यक्रम व प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। व्यवस्थापक श्री गोवर्धन व्यास, आनंद पुरोहित ने जानकारी दी कि यह कथा स्थानीय गोपाल सदन, आचार्यों की घाटी के नीचे, बीकानेर में आयोजित की जा रही है जिसकी पूर्णाहुति दिनांक 21.12.2023 को होगी। व्यास परिवार के दाऊ पुष्करणा, घनश्याम व्यास, विष्णु व्यास, योगेश, नंदकिशोर, शैलेश, जुगलकिशोर व अन्य भक्तों ने विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की व कथा में पधारे सभी भक्तों को पंचामृत व प्रसाद का वितरण किया गया।
बीकानेर और देश दुनिया की खबरों के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा👇👇👇👇