breaking newsबीकानेरहादसा
नयाशहर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी चौक में 27 वर्षीय विवाहिता की मौत,जाने वजह

THE BIKANER NEWS.बीकानेरl नयाशहर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी चौक में किसी जानवर के काटने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है।जानकारी के अनुसार मृतका के पति अश्विनी कुमार श्रीमाली ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी शालिनी देवी को 10-15 दिन पहले किसी अज्ञात जानवर ने काट लिया था। जिसके चलते उसके हाथ पर इंफेक्शन हो गया। इंफेक्शन धीरे-धीरे शरीर में फैल गया और इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।