google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsकोलकात्ताराजस्थान

नागौर में 17 लाख की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार

कोलकाता  : नागौर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से ऑनलाइन ठगी के मुख्य मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना आरोपी से ऑनलाइन ठगी के कई और मामलों का पता चलेगा। नागौर की साइबर थाना पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब 17 लाख 63 हजार की ठगी के मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल नागौर जिले के मेड़ता सिटी निवासी सुशीला बिश्नोई ने रिपोर्ट दी थी। उसमें बताया गया कि उसकी मेड़ता सिटी में चारभुजा ऑटोमोबाइल की फार्म से अज्ञात व्यक्ति ने तीन अलग-अलग खातों से बिना ओटीपी बिना कोर्स के 17 लाख 63 हजार विड्रोल कर लिए। इस पर नागौर की साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य सरगना मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड सुभोदीप नंदी (29) पुत्र मानिक नंदी निवासी खानपुर पुलिस थाना गुराप जिला हुगली पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button