google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राजनीतिराजस्थान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का वीरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

THE BIKANER NEWS.अर्जुनसर 4 अगस्त । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का शुक्रवार को जयपुर से श्रीगंगानगर जाते समय लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में कस्बे के पल्लू तिराहे पर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री बेनीवाल व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोटासरा का माला, साफा व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा यहां कुछ समय के लिए ठहरे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने को कहा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री बेनीवाल ने कहा कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के लिए तत्पर खड़ा है और सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदराम गोदारा सरपंच संघ जिला अध्यक्ष राजाराम झोरड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गये हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में लूणकरणसर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई थी और आगे भी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे

Back to top button