google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशराजस्थान

वसंत नहीं अब सीधा आएगी गर्मी! IMD ने किस बात की दी चेतावनी

THE BIKANER NEWS:-मौसम पर ग्लोबल वार्मिंग का असर तेजी से पड़ रहा है, इस बार क्लाइमेट चेंज की वजह से ठंड उम्मीद से भी ज्यादा कम थी। वहीं अब बताया जा रहा है इस साल वसंत भी नहीं पड़ेगी,

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल वसंत नहीं सीधा गर्मी शुरू होगी।

आईएमडी ने मौसम को लेकर जानकारी दी है, ‘फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च की शुरुआत में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।’ मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य व पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों में फरवरी में बारिश भी सामान्य से 20 प्रतिशत कम रहेगी। बारिश की कमी से हवा में नमी घटेगी और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
फरवरी में कितना रहेगा तापमान?
ऐसे में, फरवरी में तापमान सामान्य से ज्यादा पहुंचने की संभावना है। दक्षिणी राज्यों में अभी से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज होने लगा है। आमतौर पर यहां फरवरी में तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, इस बार कई इलाकों में तापमान 33 से 37 डिग्री तक जा चुका है।
विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी में
फरवरी मध्य से अप्रैल की शुरुआत तक 45-60 दिन सर्दी-गर्मी नहीं सतातीं। यह मौसम वसंत का होता है। कई सालों से वसंत के दिन तेजी से घट रहे हैं।
विशेषज्ञ ने हाल ही में बताया, 2024 सबसे गर्म साल रहा। इतिहास के टॉप-5 गर्म साल पिछले 10 साल में ही आए। 2025 का जनवरी इतिहास में तीसरा सबसे गर्म जनवरी रहा।
जनवरी में देश में बारिश 70 फीसदी कम रही। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी 80% तक कम रही। फरवरी में भी बारिश की संभावना कम है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन हफ्तों में अधिकतर हिस्सों में औसत तापमान अधिक रहने की संभावना है।

Back to top button