breaking newsजुर्मबीकानेर
28 वर्षीय विवाहिता पीहर से गायब,साथ ले गई लाखों के जेवरात

THE BIKANER NEWS बीकानेर ।नोखा थाना क्षेत्र से विवाहिता के गायब हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सरपंच सहित प्रतिनिधि मंडल ने एसएचओ अमित स्वामी से मुलाकात की और महिला को दस्तयाब करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार विवाहिता ससुराल पे अपने पीहर आई हुई थी। अचानक 28 वर्षीय विवाहिता घर से गायब हो गयी। जिसके बाद आसपास पता किया लेकिन नहीं मिली। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार विवाहिता घर से जाते समय दो लाख के चांदी,सोने के जेवरात भी लेकर गयी है। गायब होने के बाद से ही विवाहिता का फोन बंद आ रहा है।