बड़ी खबर:- भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षकों को लेकर आई ये खबर

राजस्थान खबर:- शिक्षा विभाग ने लंबे समय बाद सैकंड ग्रेड शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता खुला है। इसके लिए अस्थाई वरियता सूची जारी कर दी। अब इस वर्ग के शिक्षकों को शीघ्र ही पदोन्नति का तोहफा मिल जाएगा।
:शिक्षा विभाग ने लंबे समय बाद सैकंड ग्रेड शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता खुला है। इसके लिए अस्थाई वरियता सूची जारी कर दी। अब इस वर्ग के शिक्षकों को शीघ्र ही पदोन्नति का तोहफा मिल जाएगा। पदोन्नति से बड़ी संख्या में वरिष्ठ अध्यापकों के पद खाली होने से विद्यार्थियों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। इन्हें भरने के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी भी लंबे समय से नहीं हो पा रही है। विभाग ने बकाया पदोन्नति के लिए 47 हजार वरिष्ठ शिक्षकों की तीन शिक्षा सत्रों की अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी की है। इसमें से करीब दस हजार सैकंड ग्रेड शिक्षकों की पदोन्नति होने की संभावना है। यदि इनको व्याख्याता पद पर पदोन्नति किया तो सैकंड ग्रेड शिक्षकों के इतने ही पद रिक्त हो जाएंगे। पहले से 13 हजार पद रिक्त चल रहे है। ऐसे में रिक्त पदों का आंकड़ा 23 हजार हो जाएगा।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की स्थिति
विभाग स्वीकृत कार्यरत रिक्त
थर्ड ग्रेड की डीपीसी भी बकाया
सैकंड ग्रेड की तरह तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी भी तीन साल से लम्बित है। शिक्षा सत्र 2021-22, 2022-23 तथा 2023-24 की डीपीसी नहीं हुई है। इस वजह से सैंकड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी होने के बाद भी थर्ड ग्रेड शिक्षकों की डीपीसी नहीं हो पाएगी।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भी हो पदोन्नति
बड़ी संख्या में तृतीय श्रेणी शिक्षक पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। सरकार को सैकंड ग्रेड की तरह थर्ड ग्रेड शिक्षकों को पदोन्नत करना चाहिए।
महेन्द्र पांडे, महामंत्री राजस्थान प्रा.मा. शिक्षक संघ