
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 26 जून:- बीकानेर शहर के युवाओ ने अलग अलग क्षेत्र मे अपने परिवार और शहर का नाम देश दुनिया मे रोशन किया है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। जी हां हम बात कर रहे है शहर के युवा साइंटिस्ट अभिषेक रंगा का जो देश की सबसे बड़ी भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर के साइंटिस्ट। बने है। रंगा का मुम्बई में बतौर साइंटिस्ट चयन हुआ है। इस कामयाबी की खबर लगते है उनके परिवार और पुष्करणा समाज और शहर में खुशी का माहौल है। अनेक लोगों ने रंगा के परिजनों से मुलाकात कर इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई व बधाई भी दी। बीकानेर के अभिषेक (ऋतु) रंगा का देश के प्रतिष्ठित भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में साइंटिस्ट के पद पर चयन हुआ है। इसके लिए आयोजित हुई परीक्षा में अभिषेक ने नौवीं रैंक हासिल की है। अभिषेक ने अपनी इस सफलता के लिए अपने माता-पिता रामकुमार रंगा व लक्ष्मी देवी रंगा तथा गुरुजनों को श्रेय दिया है।
अभिषेक ने कहा कि कठोर परिश्रम व लगन से पढाई करने पर सफलता निश्चित तौर पर हासिल हो जाती है। गौरतलब है कि अभिषेक रंगा एक युवा साइंटिस्ट है जो तरह-तरह के रिसर्च कर रहे हैं।