google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsजुर्म

बीकानेर:-गले से चेन खिंचने का विरोध करने पर JCB से कुचला,महिला की हुई मौत

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके के बजरंग धोरे के पास पुल पर कुछ लोगो ने
कार्यक्रम मे शामिल होने जा रही महिला पर
जेसीबी चढ़ा दी जिससे कुचलकर उसकी मौत
हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं
व बच्चे किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे
थे तभी पुल पर कुछ बदमाशों ने महिलाओं के
गले में पहनी चेन खीचने की कोशिश की इस
पर बात बिगड़ गई। बताया जा रहा है उस समय
तो वे बदमाश चल गये बाद में जेसीबी लेकर
आये और तेज गति से उन महिलाओं व बच्चों
की तरफ बढऩे लगे। बचने के लिए महिलाएं व
बच्चे इधर उधर भागे परतु एक महिला जेसीबी
की चपेट मे आ गई जिससे कुचलकर उसकी
मौत हो गई। मृतका का नाम प्रेम बाई पत्नी
चेतन राम बताया जा रहा है। देर रात तक इस
बारे में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button