google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsबीकानेर

बीकानेर में 59साल बाद इतनी सर्दी,तापमान शून्य से नीचे

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। जिले में कई साल बाद शुक्रवार की रात सबसे सर्द रही। इस दौरान तापमान शून्य डिग्री तक लुढ़क गया। यह िस्थति दशकों बाद देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर में लगभग 59 वर्ष पूर्व 26 जनवरी 1964 में न्यूनतम पारा माइनस चार डिग्री दर्ज किया गया था।

इसके बाद पिछले सालों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब तो कई बार आ चुका है। मौसम केन्द्र जयपुर की की मानें, तो बीकानेर में पिछले दस वर्ष में तापमान शून्य पर कभी नहीं आया। इससे पूर्व 30 जनवरी 2013 में 0.4 डिग्री एवं 11 जनवरी 2017 को 0.7 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 एवं न्यूनतम 00.0 डिग्री दर्ज किया गया।

तेज सर्दी का असर गुरुवार से ही था, जब न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री पर आ गया था। दिन में सर्द हवा बदन को चीरती महसूस हुई। लोग धूप में अपने को गर्म रखने की कोशिश करते रहे। रात ढलने के साथ ही गलन बढ़ रही थी। लोगों की रोजाना शाम ढलते ही घरों के अलावा बाहर गली मोहल्ले में अलाव जलाकर तपने की आदत सी हो गई है। देर रात तक तो कोहरे का असर नहीं था।

अब तापमान बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं आगामी 48 घंटों के अंदर राज्य में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आठ जनवरी से राज्य के अधिकांश भागों में शीत लहर से राहत मिल सकती है।

Back to top button