google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsजुर्मबीकानेर

बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर के एक गांव में सात साल
की बच्ची के साथ उसी के मामा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामा को।राउंड अप कर लिया है और पूछताछ
की जा रही है। घटना छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र की है।
बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया
कि नाबालिग लड़की को लेकर उसका मामा ही यहां अस्पताल पहुंचा था। जहां डॉक्टर्स ने भांप लिया कि बच्ची
के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस।को सूचना मिली तो स्वयं एसपी
अस्पताल पहुंच गईं। पुलिस को देखकर मामा वहां से भाग गया। बाद में बच्ची ने पुलिस को बताया कि वो।अपने ननिहाल आई हुई थी। मामी बाजार चली गई तब मामा ने उसके
साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामा को राउंड अप कर लिया। उससे सख्ती
के साथ पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी ने बताया कि
लड़की की उम्र दस साल से कम है।।अब पोक्सो एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी की ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने के साथ टी एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं लड़की के पास पहुंच गईं। जब लड़की ने सारी बात बताई तो एसपी ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को उसके
मामा के पीछे लगा दिया, कुछ ही देर में उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल छत्तरगढ़ पुलिस इस पूरे
मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे
पा रही है। घटना रविवार दोपहर की
बताई जा रही है।

Back to top button