महिलाएं एवं बालिकाएं अब चुप न रहे,यदि कोई छेड़छाड़ करे तो इस नम्बर पर करे कॉल

आईजी ओमप्रकाश व एसपी तेजस्वनी गौतम के दिशा निर्देशन में अंजू बिश्नोई महिला कांस्टेबल पुलिस थाना सिटी कोतवाली द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए ऑपरेशन गरिमा अभियान चलाया गया है। इस अभियान का उद्देश्य हमारे संविधान में महिलाओं को जो अधिकारी दिये गये है उन अधिकारों की जानकारी देना है। अंजू बिश्नोई ने बताया कि हमारी महिला शक्ति टीम, चेतक व डॉल्फिन टीम द्वारा समय-समय पर शहर में भ्रमण करती है। ऐसे बदमाश और मनचले है जो समाज के लिए एक तरह कंटक है ऐसे लोगों को ढूंढकर के उनको सबक सिखाने का प्रयास करते है। इस अभियान का उद्देश्य- महिलाएं एवं बालिकाएं चुप ना रहें, हमें बताएं 1090 हैल्पलाईन नंबरों पर।
साथ ही इस अभियान के तहत सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तहत सुरक्षा सखी योजना की जानकारी भी छात्राओं को दी जा रही है। सुरक्षा सखी राजस्थान पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक कर समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस से संवाद स्थापित करना है। अभियान के तहत साईबर क्राइम अपराध की भी जानकारी दी।