मुरलीधर व्यास कॉलोनी के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

THE BIKANER NEWS.बीकानेर।मुरलीधर व्यास कॉलोनी शहर से बहुत नजदीक कॉलोनी है।यहां विकास के नाम पर सौतेला व्यवहार हो रहा है।कॉलोनी की किसी भी प्रकार की समस्या का निवारण पिछले कई वर्षों से नही हो रहा है फिर वो चाहे सड़क की हो नालियों की हो या पानी की हो।पिछले कई वर्षों से कॉलोनी की कई गलिया ऐसी है जहां सड़क नाली निर्माण नही हुआ है।नालिया टूटी होने की वजह से पानी सड़को पर बिखरा रहता है जिस से गंदगी तो फैलती ही हैं साथ मे बीमारियां भी फैल रही है।वार्ड पार्षद के पास जब वार्ड के निवासी जाते है तो बजट न होने का उत्तर उनको।मिल जाता है और वार्ड वासी संतुष्ट हो जाते है।
अभी काफी समय से मुरलीधर में पानी की समस्या बहुत अधिक हो गई है।इसके लिए मुरलीधर वासियो ने प्रदर्शन भी किया था,अधिकारी मौके पर आए भी,आश्वासन भी मिला फिर भी वहां के वासियो को पानी की बूंद के लिए भी तरसना पड़ रहा है।पानी की समस्या के चलते लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने कहा कि बार-बार अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।वही ढाक के तीन पात।यदि कॉलोनी का एक बार दौरा किया जाए तो टूटी सड़के टूटी नालियां ओर आवारा पशु देखकर मानो ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी कच्ची बस्ती में आ गए है।प्रसाशन को थोड़ा ध्यान मुरलीधरव्यास कॉलोनी में भी देना चाहिए ताकि वो भी दूसरी कॉलोनियों की तरह कुछ विकसित हो सके।