google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
धर्मबीकानेर

श्री हरिश्वर मानस प्रचार एवं सेवा समिति बैनर का हुआ विमोचन

श्री हरिश्वर मानस प्रचार एवं सेवा समिति, सालें की होली के तत्वावधान में लगातार 31 वें वर्ष पैदल यात्रियों की सेवार्थ पैदल मार्ग में रामरतन जी प्याऊ व पूनरासर गाँव में यात्रियों को जलपान, चाय, नाश्ता, दूध,और भोजन की व्यवस्था सेवा की जाएगी।

आज दिनांक 6 सितम्बर को कार्यालय भवन में संस्था के बैनर का विमोचन किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री विमल राम आचार्य अध्यक्ष सार्दुल पुष्करणा स्कूल, मनीष पुरोहित नेटसा” ख्यातनाम समाजसेवी, गोपाल आचार्य वरिष्ठ भाजपा नेता, धनसुख सारस्वत प्रदेश अध्यक्ष विप्र फाउन्डेशन के कर कमलों से बैनर का विमोचन किया गया।

इस मौके पर संस्था के सचिव अश्लेष देव पुरोहित ने बताया कि सेवा संघ की रवानगी शनिवार को धर्मनगर द्वार से होगी, रामरतन जी प्याऊ पर तीन दिवस व पूनरासर में शिविर लगाया जाएगा। यात्रियों को चाय, कॉफी, दूध, नाश्ता, भोजन व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी।

संस्था बैठक में अध्यक्ष ग्वालदास पुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओ के साथ मिटिंग कर कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी तय कर सफल आयोजन का आव्हान किया। बैठक में किसन पुरोहित, द्वारका प्रसाद जोशी, श्रीजी, कृष्णकान्त पुरोहित, मानन्द पुरोहित, श्रनिमेष पुरोहित, मुकेश पुरोहित, सुनील,जय जोशी, दीपेश पुरोहित, एड अजय व्यास, गोपी किसन हर्ष, रविकान्त, दामोदर श्रोझा, केदार नाथ जोशी, आदि उपस्थित रहे।

 

संस्था के वरिष्ठ सदस्य माणक लाल जोशी ने संस्था के संस्थापक स्व. रिखबदास पुरोहित व स्व. शिव कुमार पुरोहित को श्रद्धांजली दी और समस्त आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

Back to top button