रत्ताणी व्यास गौरव सम्मान कार्यक्रम में 110 रत्ताणी व्यास बालक बालिकाओं का प्रतिभा सम्मान हुआ

THE BIKANER NEWS:-7 जुलाई 2024, बीकानेर। रत्ताणी व्यास बारीदार पंचायत समिति के द्वारा आज रत्ताणी व्यास बगेची मे रत्ताणी व्यास गौरव सम्मान आयोजित किया गया।
समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित भाईश्री और उपाध्यक्ष पंडित महेश व्यास ने बताया कि आज 110 रत्ताणी व्यास बालक बालिकाओं का प्रतिभा सम्मान किया गया।
ये वे बालक थे जिन्होंने बोर्ड परीक्षा मे 60% से अधिक अंक प्राप्त किये थे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पंडित रमेश व्यास ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को उन्नति प्रदान करते है। अतिथि रूप मे पंडित भगवान दास व्यास (व्यापारी जी) ने कहा कि किसी समाज के सर्वागीण विकास के लिए आधार ऐसे ही तैयार होता है।
आज के कार्यक्रम मे पंडित आशाराम व्यास, पंडित महेंद्र व्यास, पंडित श्रवण व्यास संतश्री, कर्मचारी नेता महेश व्यास, श्रीभा व्यास ने एक स्वर मे कहा कि ऐसे आयोजन के लिए हम सब तन मन धन से तैयार रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान रतन गणेश जी के चरणों मे पुष्प अर्पित करते हुए गणेश वंदना की गई।
कार्यक्रम संयोजक पंडित यश व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को सफल सुचारू करने मे महेश व्यास,गणेश श्यामसुंदर, जय व्यास, देवनारायण व्यास,लक्ष्मीनारायण व्यास, नवल व्यास ने मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ उमाकांत व्यास ने किया।