
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर में भादवे के महीने में मेळो का दौर रहता है।लाखो की संख्या में यात्री अपने अपने इष्ट देव के पैदल और गाड़ियों में दर्शन करने जाते है। यात्रियों में भक्ति रस पैदा करने के लिए अनेक गायक भजनों की रचना करते है।बीकानेर के मनीष पुरोहित भी कई सालों से भजन और गीत लिखने के साथ गाने में भी माहिर है।हाल ही में उनका नया भजन “नाचे मतवालों भैरु* काफी लोकप्रिय हो रहा है। आपको बता दे की मनीष ने पिछले साल बीकानेर विधानसभा चुनांव मे बीजेपी के लिए “बीजेपी कर सी हैट्रिक” गाना गया था जिसकी वजह से काफी सुर्खियों में रहे है। मनीष पुरोहित जिसने 2005 मे संदीप आचार्य के प्रचार प्रसार मे स्टेज प्रोग्राम किया| 2008 मे भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्तर का गीत बनाया व गाया जिसके बोल थे कांग्रेस के कुशासन मे देश का बंटाधार हुआ काफी लोकप्रिय हुआ| लगभग 8-9 वर्ष की आयु मे रामचरित मानस गायन करने वाले और वर्तमान में मेले पर हर वर्ष एक दो भजन लिखकर एवं गाकर भक्ति रस का प्रवाह भक्तों मे कराता हैं| भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास को भी जई धार्मिक नारे लिखकर दिए हैं।
बीकानेर की खबरों के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇