google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsराजनीतिराजस्थान

राजस्थान के एक और बड़े नेता ने कांग्रेस को कहा अलविदा

THE BIKANER NEWS. राजस्थान के अलवर जिले कांग्रेस पार्टी में सियासी घमासान मचा हुआ है।  जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच पूर्व सांसद करण सिंह यादव ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, उन्होंने नाम नहीं लिया है, लेकिन इशारों जितेंद्र सिंह की तरफ ही है। बता दें जितेंद्र सिंह राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते है। करण सिंह यादव अलवर से दो बार के सांसद रहे है। बहरोड़ से विधायक भी रहे है। लेकिन विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट नहीं मिलने से नाराज हो गए थे। लेकिन इस उम्मीद के साथ पार्टी छोड़ी की उन्हें लोकसभा का टिकट मिलेगा। लेकिन निराश होना पड़ा। इस बार मुंडावर विधायक ललित यादव को पार्टी ने टिकट दिया है। सियासी जानकारों का कहना है कि अलवर कांग्रेस में वहीं होता है, जो भंवर जितेंद्र सिंह चाहते है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह राहुल गांधी के करीबी माने जाते है। एमपी के प्रभारी है।

Back to top button