रामोजी समूह फ़िल्म सिटी के संस्थापक का निधन

THE BIKANER NEWS:-रामोजी ग्रुप से बड़ी खबर सामने आई है। समूह के संस्थापक रामोजी राव का दुखद निधन हो गया है। उन्हें 5 जून को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से लगातार उनका इलाज चल रहा था। रामोजी राव ने शनिवार सुबह 4:50 पर अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।
जाने-माने उद्यमी अपने निधन से पहले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। रामोजी राव के पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जहां परिवार, दोस्त और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को अंतिम सम्मान देंगे।
रामोजी राव को आइकॉनिक मीडिया बैरन और फिल्म मुगल कहा जाता था। उनका पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। वह 87 वर्ष के थे। हाई ब्लड प्रेशर के बाद रामोजी को अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।
कैंसर को हराकर रहे जिंदा लेकिन…
अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके दिल में एक स्टेंट लगाया और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा था। खास बात यह है कि रामोजी राव को कुछ साल पहले कोलन कैंसर हुआ था। इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गए थे।