google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking news

बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर तीन साल तक करता रहा देहशोषण


बीकानेर। बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ तीन साल तक देहशोषण करने वाले आरोपी को नयाशहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मकसूद भाटी पुत्र इदरीश है। जो कि खडग़ावतों का मोहल्ला हाल बंगलानगर का रहने वाला है। आरोपी की उम्र महज 23 साल बताई जा रही है।

ये है पूरा मामला
21 वर्षीय महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी से उसकी जान पहचान थी। इसी वजह से वह घर आने लगा। बाद में उसने बच्चे को जान से मार देने की धमकी देते हुए उसका देह शोषण किया। आरोपी तीन साल से लगातार उसका देह शोषण कर रहा था। इसी वजह से उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया।

Back to top button