Movie prime

रा उ मा विद्यालय भोलासर के बच्चे परीक्षा पर चर्चा कार्यकम में शामिल हुए

 
रा उ मा विद्यालय भोलासर के बच्चे परीक्षा पर चर्चा कार्यकम में शामिल हुए
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, रा उ मा विद्यालय भोलासर में आज सुबह 11 बजे से 12 बजे तक परीक्षा पे चर्चा 2025 का शाला के दो कक्षो में टी वी स्क्रीन पर बच्चों को चर्चा में शामिल किया । करियर सप्ताह का आज समापन में बच्चों को राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के बलदेव दास खत्री ने बैंकीक में रोजगार अवसरों की जानकारी दी। इलेक्ट्रिशियन मनोज जोशी ने इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर बातचीत की। G N M पूजा सुंथार ने व नर्सिंग स्टाफ मनीष जोशी ने नर्सिंग ट्रेंगिंग कैसे की जाती है उसके बारे में बताया। खेती के उपकरणों के बारे में जानकारी सुरेश मिस्त्री ने बताई। मांगीलाल कुम्हार ने मिट्टी के बर्तनों के बारे मे जानकव्री दी। अनिल चांगरा,राज कुमार गोदारा,ने सम्बोधन किया। करियर प्रभारी मनफूल सियाग ने मेले की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।विशाल भाटी ने प्रदर्शनी का अतिथियों को अवलोकन कराया। शाला प्राचार्य रचना जोशी ने आभार जताया। मंच संचालन उमेश बोहरा ने किया।