रोडवेज कार्मिको का संघर्ष लाया रंग, सरकार ने दिया सकारात्मक आश्वासन दिया

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-: पेंशन और वेतन समय पर देने। रोडवेज बेडे में नई बसों की खरीद करने। बकाया परिलाभों का भुगतान सहित अपनी मांगों को लेकर बीते दो माह से चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन रविवार को एक बारगी समाप्त हो गया। राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के साथ सरकार और रोडवेज के उच्च प्रबंधन ने वार्ता की। इस दौरान सरकार ने मोर्चा के पदाधिकारियों को सकारात्मक आश्वासन दिया।
कई मांगों पर सहमति बनी, तो पांच सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल एक बारगी स्थगित कर दी गई है। साथ ही रविवार से शुरू किया गया प्रदेशव्यापी धरना भी हटा लिया गया है। बीकानेर में भी केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर सुबह 12 बजे से धरना शुरू किया गया था, मुख्यालय से मोर्चा के उच्च पदाधिकारियों से मिले संदेश के आधार पर उसे दोपहर दो बजे बाद हटा लिया गया। संयुक्त मोर्चा के श्यामदीनएहनुमंत सिंह, गिरधारीलाल, रामेश्वरलाल शर्मा सहित श्रमिक नेताओं ने बताया कि राज्य पथ परिवहन ने संयुक्त मोर्चे की महत्त्वपूर्ण मांगों पर राज्य सरकार की ओर से सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अध्यक्ष, राजस्थान ने भी राज्य पथ परिवहन निगम को संयुक्त मोर्चे की मांगों के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए है।
संघर्ष की हुई जीत
बीकानेर में आंदोलनरत रोडवेज संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कर्मचारी एकता की जीत है। संगठन ने अपनी ताकत दिखाई तो सरकार ने वार्ता की है। फिलहाल सकारात्मक आश्वासन मिल गया है। इसलिए हड़ताल स्थगित कर दी गई है।