वार्ड न. 45 विकास मंच के बैनर विमोचन के साथ जनसंवाद का हुआ आयोजन

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। वार्ड न. 45 के सजग व जागरूक निवासियों ने अपने वार्ड के विकास के लिए एक विकास मंच का गठन किया। विकास मंच के बैनर का विमोचन समाज के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। छोटा रानीसर बास स्थित अपणायत रेस्टोरेंट एक साधारण जन संवाद का आयोजन हुआ। जन संवाद में सभी वार्ड वासियों ने वार्ड की मुख्य समस्याओं व उनके समाधान को लेकर चर्चा की। ब्रजमोहन आचार्य ने बताया कि वार्ड क्षेत्र में बहुत बड़ा है किंतु इस आधार पर इसमें विकास कार्य शून्य हुआ है। मदन आचार्य ने बताया कि वार्ड में जो भी काम शुरू होता हैं अधूरा ही रह जाता हैं। प्रेम पुरोहित ने बताया कि पिछले साढ़े चार सालों में एक बार भी पार्षद ने वार्ड क्षेत्र की सुध नहीं ली, यहीं वार्ड की दुर्दशा का सबसे बड़ा कारण है। गौरीशंकर आचार्य ने बताया कि वार्ड में आवारा पशुओं की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा हैं जिससे आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। मनीष बोड़ा ने बताया कि वार्ड की समस्याओं में मुख्य समस्या अतिक्रमण होना, पार्क का न होना व घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में अवैध शराब के ठेके हैं जिससे युवाओ में नशे की लत बढ़ती जा रही हैं। युवा पत्रकार दीपक व्यास ने बताया कि वार्ड के शैक्षणिक विकास के लिए एक लाइब्रेरी होनी चाहिये। जिससे वार्ड वासियों के बौद्धिक विकास हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें विक्रम पुरोहित ने बताया कि हमारे वार्ड में कई समस्याएं है इसलिए हमें संगठित होकर इन समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करने चाहिए। ऐसी ही कई बातों वार्ड वासियों ने एक स्वस्थ चर्चा की। रविन्द्र आचार्य ने बताया कि जल्द ही विकास मंच की कार्यकारिणी गठित कर वार्ड के विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाएं जाएंगे।कार्यक्रम में आनंद मस्ताना ने मंच संचालन कर वार्ड वासियों में जोश का संचार किया। कार्यक्रम में विमल व्यास, शिवकुमार पुरोहित, अजय पुरोहित, मनीष व्यास तथा राम गहलोत शामिल सहित कई वार्ड वासी शामिल थे।
बीकानेर और देश दुनिया की खबरे देखने के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा👇👇👇👇