google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
breaking newsजुर्मबीकानेर

मुरलीधर कॉलोनी निवासी युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की इहलीला

नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा
लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कल्ला पेट्रोल पंप के
पीछे मुरलीधर कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र सुखसिंह है।
जिसके शव को फिलहाल पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी
में रखवाया गया है। मोर्चरी के सामने बड़ी संख्या में लोग
इक_हुए है, जो सुसाइड के लिए उकसाने वालों को
गिरफ्तारी कर मांग कर रहे है। देवीसिंह भाटी के पौते
अंशुमान सिंह भी मौके पर पहुंचे हुए है, हालांकि पुलिस ने
आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर
लिया जाएगा। वहीं, मृतक के पिता सुखसिंह ने पुलिस को
रिपोर्ट दी है, जिसमें कुछ लोगों पर ब्लैकमेल व तंग-
परेशान करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में परिवादी ने
बताया कि उसके द्वारा 20 अप्रैल 2023 को नयाशहर
पुलिस थाने में कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाला संजय
धारणिया के खिलाफ उसके बेटे अशोक को तंग-परेशान
व ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज करवाया था।

Back to top button