बीकानेर
शिव कुमार व्यास को पीएचडी

THE BIKANER NEWS.बीकानेर, 5 अगस्त। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर ने शिव कुमार व्यास को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। व्यास ने अपना शोध कार्य राजस्थान में पुष्टिमार्गी परम्परा: एक ऐतिहासिक अध्ययन (बीकानेर-जैसलमेर के सन्दर्भ में) विषय पर डाॅ.महेंद्र पुरोहित, सहायक आचार्य इतिहास विभाग जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के मार्गदर्शन में किया।व्यास ने 12 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय शोध पत्रिका में अपने शोध पत्र प्रकाशित किये हैं। व्यास आर्कियोलॉजी एण्ड एपीग्राफी कांग्रेस के संस्थापक सदस्य भी है।