
THE BIKANER NEWS:बीकानेर:-पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर श्री घनश्याम दास किराडू “बिरला साब” द्वारा आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन के पांचवें दिन व्यास पीठ पर विराजमान श्री विजेंद्र जी व्यास महाराज ने श्री कृष्ण भगवान की विभिन्न लीलाओं यथा वामन अवतार, नरसिंह अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अवतार, और नंद उत्सव एवम् उससे जुड़ी सभी लीलाओं का वर्णन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में काबिना मंत्री डॉ बीडी कल्ला, श्री जुगल किशोर जी ओझा पुजारी बाबा, अधिष्ठाता रामेश्वरानंद जी महाराज, भागवत आचार्य श्री सुनील जी महाराज ने अपने आशीर्वचन दिए और इस भागवत कथा की आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर श्री घनश्याम दास जी किराडू “बिरला साहब”, श्री राधे श्याम किराडू “जय चेतन”, श्री श्याम सुंदर किराडू “लक्ष्मी गणेश”, किशन किराडू “मुकेश”, शिव कुमार किराडू, सुधा किराडू, नारायण किराडू, जगदीश (राजा), संदीप किराडू, गिरधर जोशी, बजरंग व्यास, श्री पन्नालाल हर्ष, श्री सुनील बोडा, श्री बल्लभ पुरोहित, गिरिराज पुरोहित, गिरिराज व्यास सहित अनेक गणमान्य लोक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में विधिवत पूजन श्री जगदीश किराडू एवं मीनाक्षी किराडू द्वारा किया गया।

देखे वीडियो👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
विदित रहे यह भव्य आयोजन श्री घनश्याम दास किराडू “बिरला साब” के यजमानत्व में उनकी मुरलीधर व्यास नगर स्थित बिरला कोठी में किया जा रहा है।
बीकानेर की खबरे देखने के लिये जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻