मृतक जोशी के परिजनों और खादी के कर्मियों के साथ हुआ समझोता,धरना खत्म

THE BIKANER NEWS. बीकानेर में कल देर शाम खादी मंदिर में काम करने वाले श्याम सुंदर जोशी की मौत के बाद आज उनके परिजन पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए और शव लेने से इनकार कर दिया।धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की। आज सुबह से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच फिलहाल मृतक के परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं खादी मंदिर के अधिकारियों तथा मृतक के परिजनों के बीच हुए समझौते में मृतक की पत्नी को नौकरी व 15 दिन के भीतर लगभग 12 लाख रुपए की सहायता राशि पर सहमति बन गई है। इस दौरान मृतक के परिवारजन एवं अन्य लोग मौजदू रहे। इस पूरे प्रदर्शन में राजकुमार किराडू गिरिराज जोशी दुर्गादास छंगाणी विकास आनंद जोशी बबल महाराज प्रभु जोशी विक्की नारायण जोशी बलदेव जोशी देवनारायण शिव कुमार जोशी अशोक जोशी कपिल रामनिवास ब्रह्मदेव जयंत नवरत्न गॉड मदन गोपाल आचार्य नटवर जोशी राहुल उपाध्याय कुलदीप जितेंद्र भादाणी नवरत्न ओझा कैलाश ओझा आदि सहित समाज के साथी मौजूद रहे।