
THE BIKANER NEWS:- बीकानेर:- राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय मोरखाना स्वतंत्रा दिवस पर 12वी बोर्ड कला वर्ग परीक्षा में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले छात्रों को दिया नगद पुरस्कार। अर्जुन पंचारिया सिंधू, ओम प्रकाश, श्रवण सिंह, पृथ्वी, सुरेन्द्र सिंह और अन्य विद्यार्थि जिन्होने इसी वर्ष 90% से अधिक अंक प्राप्त किए उनको मोरखाना ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच श्री मान शेर सिंह जी भाटी द्वारा पूर्व घोषणानुसार 90% से अधिक अंक प्राप्त करने पर विद्यार्थीयो को 2100 और 95 से ऊपर अंक वालो को 5100 रुपए नगद पुरस्कार दिया। परन्तु 95% से ऊपर अंक किसी को प्राप्त नही हो सका पर 90% अंक प्राप्त करने वालो में बहुत विद्यार्थि को पुरस्कार मिला। अर्जुन पंचारिया सिंधू ने 90.40% अंक प्राप्त किया तो शेर सिंह जी भाटी द्वारा ₹2100 का नगद इनाम दिया गया। साथ ही हर्ष की बात यह है की इसी के साथ पूर्व घोषणा के मुताबिक इतिहास की अध्यापिका श्रीमती राजवीर कोर द्वारा अपनी तरफ से सभी विद्यार्थि जिन्होंने उनके इतिहास के विषय में 90% से ऊपर अंक आयेगे उनको एक चांदी के सिक्के देने के लिए घोषणा की गई थी जो की स्वतंत्र दिवस के दिन दिया गया था। अर्जुन पंचारिया की तो उन्होने अपने विद्यालय से दोनो पुरस्कार एक साथ लिए थे।