
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 16 अप्रेल,
स्थानीय श्री वीर हनुमान वाटिका,शास्त्री नगर मे सर्वजन कल्याणार्थ एवं मनोकामना पूर्ण हेतु द्वारा आगामी 27 अप्रैल से 3 मई 2024 तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है!
आयोजन से जुड़े पंडित आशाराम ओझा ने बताया कि कथा का वाचन श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पँ भाईश्री के द्वारा वैशाख मास के पावन अवसर पर सर्वजन कल्याणार्थ एवं मनोकामना पूर्ण हेतु किया जायेगा!
कथा का समय दोपहर 3:15 बजे से सायं 6:15 बजे तक रहेगा! कलश यात्रा 26 अप्रैल को सायं 5:15 बजे वीरा सेवा सदन से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र की परिक्रमा करके कथा स्थान तक पहुचेगी!
आज कथा संदर्भ में कथा स्थान का भूमि पूजन, ध्वजा रोहण,बैनर विमोचन एव तैयारी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व पार्षद छाया गुप्ता, डाॅ अंजु ठकराल, गायत्री शर्मा, बाला सिंह ,चंद्रप्रभा, पुष्पा, लक्ष्मी, अमिता शर्मा, नीतू रामावत, शशि शर्मा, सुमन कच्छावा, सुमन खत्री, रेखा खत्री, उषा अग्रवाल, सरोज गुप्ता, सरिता शर्मा,मंजू गुप्ता, नीलम शर्मा,नीलम गौड, वंदना अरोड़ा, अनीता चौधरी, डॉक्टर प्रमोद ठकराल, पंकज लोहिया, पायल कुमारी, चंपक लता सारस्वत,सांवरी, उर्मिला कुमारीअरोड़ा,अरविंद शर्मा ,सरला सोनी लक्ष्मी तंवर, सतीश मक्कड़ आदि गणमान्य उपस्थित थे ।
बीकानेर और देश दुनिया की खबरों के लिए जुड़े न्यूज़ के व्हाट्सएप्प ग्रुप से लिंक द्वारा👇👇👇👇