google.com, pub-1586814154292719, DIRECT, f08c47fec0942fa0
धर्मबीकानेर

सर्वजन कल्याणार्थ  मनोकामना पूर्ण हेतु श्रीमद्भागवतकथा प्रारम्भ

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, 6 दिसम्बर 2023 स्थानीय शहीद भगतसिंह पार्क,सेक्टर 2, जयनारायण व्यास कॉलोनी मे सर्वजन कल्याणार्थ  मनोकामना पूर्ण हेतु द्वारा  आगामी 16 दिएवंसम्बर से 22 दिसम्बर तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है!

आयोजन से जुड़े रामेस्वर बाना और सुरेश पुरोहित ने  बताया कि कथा का वाचन श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पँ भाईश्री के द्वारा मल मास  के पावन अवसर पर सर्वजन कल्याणार्थ एवं मनोकामना पूर्ण हेतु किया जायेगा!

कथा का समय दोपहर 1:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक रहेगा! कलश यात्रा 15 दिसम्बर को दोपहर 4:15  बजे महारानी लक्ष्मी बाई पार्क से प्रारम्भ होकर पूरे क्षेत्र की परिक्रमा करके कथा स्थान तक पहुचेगी!

आज कथा संदर्भ में कथा स्थान का भूमि पूजन, ध्वजा रोहण,बैनर विमोचन  एव तैयारी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रामेश्वर बाना, सुरेश पुरोहित, पवन राठी,नवल गिरी, संदीप सिंह,अर्जुन सिंह, कोमल गाबा, अरुणा खत्री, जेहाना चोहान, बनारसी चौहान,कृष्णा बाना, यशोदा गहलोत, नीतू गहलोत,आरती डोगरा सहित गणमान्य उपस्थित थे.

Back to top button